फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गंभरपुल में खाई में गाड़ी गिरने से करनाल के तीन युवकों की मौत

Wed, 12 Oct 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामशहर (सोलन)

सार

तीनों युवक बिलासपुर की ओर जा रहे थे। गंभरपुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर गंभरपुल के समीप एक गाड़ी गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के करनाल जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। इनकी उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रामशहर पुलिस ने तीनों शवों को खाई से निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद ही इनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर रात की है।

विज्ञापन


तीनों युवक बिलासपुर की ओर जा रहे थे। गंभरपुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बुधवार सुबह 11:30 बजे बिलासपुर के हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस ने रामशहर पुलिस को गंभरपुल के समीप गाड़ी के करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से तीनों मृतकों को निकाला। इनमें एक युवक के आईकार्ड से उनके नाम और पते की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करवाया जाएगा। 

पुलिस के मुताबिक इंद्री तहसील के मूसेवाल गांव के महावीर सिंह, पुत्र राजीव सिंह, विशाल शर्मा पुत्र संजय शर्मा और संदीप पुत्र रोशन सिंह की इस हादसे में मौत हो गई है। तीनों कहां से आ रहे थे, इस बारे में अभी परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। तीनों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी रामशहर मानविंद्र ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें