इनका देहांत हो चुका है। अब इनके परिवारवालों को सोसाइटी का नोटिस गया है। दो अन्य पूर्व मंत्रियों में से एक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तो दूसरे शिमला जिले से हैं।
आरोप है कि इन्होंने करीब सात-आठ बिस्वा जमीन पर मकान बना लिए हैं। इनमें से एक पूर्व मंत्री ने तो मकान किराये पर भी चढ़ा दिया है। यह भी सोसाइटी के नियमों के विरुद्ध है।
हमने दो पूर्व मंत्रियों और एक स्वर्गवासी पूर्व मंत्री के परिजनों को अंतिम नोटिस दिए हैं कि वे अवैध रूप से कब्जाई जमीनें खाली कर दें। अभी संतोषजनक जवाब नहीं आए हैं। सोसाइटी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं के पास आर्बिटरेशन का केस चलाने की तैयारी में है। - पूर्व विधायक भगतराम चौहान, महासचिव, हिम लेजिस्लेचर्स हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड, शिमला।