फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एनएच-70 पर बनेंगे तीन पुल, केंद्र ने मंजूर किया 33.59 करोड़ का बजट, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 01 Apr 2022 10:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 नेशनल हाईवे-70 पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 33.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-70 पर तीन पुलों का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 33.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गडकरी ने ट्वीट किया कि नेशनल हाईवे-70 (नया एनएच-03) पर ऊना जिले के अंब खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 10.17 करोड़ रुपये, जंगोली खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 6.08 करोड़ और कलरूही खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 17.34 करोड़ बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। वहीं,  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलों के लिए बजट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्र सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन


पांवटा साहिब-बल्लूपुर खंड का उन्नयन और फोरलेन को 1093.01 करोड़ का बजट
वहीं, उत्तराखंड में नेशनल हाईवे-72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खंड का उन्नयन और फोरलेन के निर्माण के लिए 1093.01 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें