फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन जिला के नालागढ़ के ढाणा में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि अभी इस मामले में शामिल आधा दर्जन लोगों की तलाश जारी है, लेकिन वह घर से फरार है। पकड़े गए तीनों लोगों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

शनिवार देर सायं ढाणा गांव में दो गुटों में खुनी झड़प हुई। इसमे गोल जमाला गांव के 25 वर्षीय रामकरण की मौत हो गई।

पुलिस का मानना है कि युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सिर व पीठ पर कुल्हाड़ी लगने से बेहोश हो गया था। उसे नालागढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाणा गांव के सोनू, मोनू व एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि मारपीट में शामिल आधा दर्जन लोगों को अभी और पकड़ना है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सोनू व मोनू का कहना है कि रामकरण ने उनके साथ तीन दिन पूर्व विवाह के दौरान झगड़ा किया था। हादसे से कुछ देर पहले वह गांव में आकर उनके साथ मारपीट की। जिसका उन्होंने बदला ले लिया।
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने ढाणा गांव के सोनू, मोनू व एक महिला कमली को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें