फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: इस बार लड़कियों को भी मिलेगा सैनिक स्कूल सुजानपुर में दाखिला

Thu, 17 Mar 2022 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

सुजानपुर में प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल है। रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद यहां छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लड़कियों के लिए दस सीटें और लड़कों के लिए 67 सीटें सृजित की गई हैं। बीती 9 जनवरी को छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक स्कूल सुजानपुर में इस सत्र से लड़कियों को भी दाखिला मिलेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की वर्तमान में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया सात मार्च से चल रही है। आगामी दो से तीन दिन तक मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया चलेगी और उसके बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी। सुजानपुर में प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल है। रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद यहां छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लड़कियों के लिए दस सीटें और लड़कों के लिए 67 सीटें सृजित की गई हैं। बीती 9 जनवरी को छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था।

विज्ञापन


इस परीक्षा में करीब 3700 लड़कों और 1500 लड़कियों ने भाग लिया था। 28 फरवरी को घोषित परीक्षा परिणाम के बाद सैनिक स्कूल सोसायटी ने 201 लड़कों और 28 लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल लेटर जारी किए। वर्तमान में कोविड प्रोटोकाल के अनुसार स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक ही ऑफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। छठी से लेकर आठवीं तक ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। उधर, सैनिक स्कूल सुजानपुर के प्रिंसिपल कैप्टन मनोज कुमार महावार ने कहा कि अभी विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण हो रहा है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें