शुभम ने बीटेक आईआईटी रोपड़ से की है। गेट परीक्षा के लिए शुभम का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में इसी परीक्षा में शुभम ने 433 वां स्थान देश में हासिल किया था।
बिलासपुर के परगना रतनपुर के नाली पलौन गांव के शुभम ठाकुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 मेकेनिकल परीक्षा में देशभर में 31वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
शुभम ने बीटेक आईआईटी रोपड़ से की है। गेट परीक्षा के लिए शुभम का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में इसी परीक्षा में शुभम ने 433 वां स्थान देश में हासिल किया था।
शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों, माता-पिता एवं पूरे परिवार को दिया है। शुभम के पिता स्कूल प्रवक्ता हैं। शुभम ने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे माता कमलेश कुमारी का हाथ है। पढ़ाई के दौरान वह हर पल उनके साथ रहीं और प्रोत्साहित करती रहीं।
विज्ञापन
शुभम के छोटे भाई शशांक ठाकुर का चयन पिछले साल एमबीबीएस के लिए हुआ था। शुभम की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। शुभम ने अपनी उच्च शिक्षा डीएवी बिलासपुर से करने के पश्चात 12वीं गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर 32 चंडीगढ़ से पास की है।