फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paddy Production: हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार, अब तक 20993.21 मीट्रिक टन की हुई खरीद

Sat, 25 Nov 2023 11:02 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी।
विज्ञापन
धान खरीद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। इसका अंदाजा इसी आंकड़े से लगाया जा सकता है कि अबतक सूबे के किसान सरकार को 45 करोड़ रुपये की धान बेच चुके हैं। प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। इस साल 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


जिला सिरमौर में धान खरीद का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य को भी पार कर चुका है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने जिले में 6250 मीट्रिक टन (62,500 क्विंटल) खरीद का लक्ष्य रखा था। शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 9,000 मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया। ये सिर्फ वही आंकड़ा है, जो धान सरकार को बेची गई है।

बीते साल प्रदेशभर में वायरस की चपेट में आने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। लिहाजा, कई किसानों को खेतों में फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना पड़ा था। गत साल जिले में 2,000 मीट्रिक टन से भी कम फसल का उत्पादन हो पाया था। इस बार अच्छी बारिश और वायरस के प्रभाव से बचने के कारण फसल का रिकार्ड उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि सूबे में पहली बार राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग धान की खरीद कर रहा है। 3 अक्तूबर से सूबे में खरीद कार्य शुरू हुआ था। इससे पहले एफसीआई खरीद करता आ रहा था।

इस बार सरकार ने ए ग्रेड किस्म के धान के लिए 2,203 और सामान्य धान के 2,183 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। 2022 में इसका समर्थन मूल्य 2,040 रुपये निर्धारित किया गया था।

उधर, संयुक्त निदेशक राज्य नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति निगम रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी खरीद कार्य जारी है। 45 करोड़ रुपये की धान सरकार खरीद चुकी है। किसानों को उनके बैंक खातों में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

कहां कितनी खरीद

मंडी                                  किसान        मीट्रिक टन
पांवटा साहिब, (सिरमौर)       1074           6549.90
रामपुर (ऊना)                      146             1125.19
बद्दी (सोलन)                        527             2791.24
धौलाकुआं (सिरमौर)              838             3331.47
फतेहपुर (कांगड़ा)                 71              1541.25
नालागढ़, सोलन                     488             2237.16
टकरला, ऊना                       249             1008.04
मिलवां, कांगड़ा                      85              1049.96
रियाली, कांगड़ा                     134             941.63
टाहलीवाल (ऊना)                   51              417.38
कुल                                    3663           20993.21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें