फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 25 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, हिमाचल के कई भागों में पांच दिन मौसम खराब रहने के आसार

Fri, 24 Nov 2023 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी

सार

प्रदेश के कई भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम खराब रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 नवंबर की रात से राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 26 से 30 नवंबर तक राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 27 नवंबर को अधिकतर भागों में बारिश व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। एक-दो स्थानों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 3.6, कल्पा 0.6, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.7, नाहन 12.7, पालमपुर 6.5, सोलन 6.0, मनाली 3.2, कांगड़ा 8.2, मंडी 5.1, चंबा 6.7, डलहौजी 8.1, जुब्बड़हट्टी 9.7, कुफरी 6.1, नारकंडा 4.3, भरमौर 5.6, रिकांगपिओ 3.5, सेऊबाग 3.2, धौलाकुआं 9.0, बरठीं 7.6, समधो माइनस 1.0, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 5.5 और देहरागोपीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 27.8,  डलहौजी 15.1, सोलन 22.6, चंबा 25.8, कुकुमसेरी 13.0, केलांग 11.3, धर्मशाला 23.5, कांगड़ा 25.5, सेऊबाग 19.9,  भुंतर 24.5, समधो 12.8, सुंदरनगर 25.5, कल्पा 15.3, बरठीं 24.6, नारकंडा 12.5, रिकांगपिओ 17.9, शिमला 18.2, कुफरी 12.6 और जुब्बड़हट्टी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संभल कर चलें, आधी रात से दोपहर 12:00 बजे तक पड़ रही धुंध
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मंडी जिले की बल्ह घाटी धुंध के आगोश में समाने लगी है। रोजाना रात 12:00 बजे के बाद बल्ह घाटी में धुंध के छा जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है और यह अगले दिन सुबह 12:00 बजे के बाद ही छंटती है। कहीं-कहीं पर तो यह धुंध इतनी ज्यादा होती है कि दृश्यता बेहद कम हो जाती है। इस कारण चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। धुंध के बीच वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है।

इस कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में मंडी जिला पुलिस ने वाहन चालकों को एडवाइजरी जारी कर धुंध में धीमी गति और पूरी सावधानी के साथ चलने की अपील की है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मंडी शहर से लेकर सुंदरनगर से आगे भवाना तक रोजाना धुंध छा रही है। इसके साथ ही मंडी-पठानकोट हाईवे पर भी पधर तक धुंध छा रही है। इस तरफ जाने वालों को भी पुलिस ने निर्देशों का पालन करने को कहा है। 

Trending Videos

बर्फबारी से निपटने के लिए बिजली बोर्ड तैयार
उधर, बर्फबारी के दौरान द्रंग हल्के की चौहारघाटी के साथ उपमंडल जोगिंद्रनगर को ब्लैकआउट से बचाने के लिए जोगिंद्रनगर बिजली बोर्ड तैयार है। 100 निजी मजदूरों के साथ मंडल के अधीन आने वाले सभी सात उप मंडलों के लगभग 300 कर्मचारियों को इस साल भी सर्द मौसम में ब्लैकआउट से निपटने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है। बिजली बोर्ड के सब डिविजन पधर व बरोट की चौहार घाटी में बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर को भंडारित किया जा चुका है। ऐसे में ब्लैकआउट से बिजली उपभोक्ताओं को बचाने के लिए पूरी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मंडलीय डिविजन के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में सहायक अभियंता स्तर के सात नोडल अधिकारी बिजली के अघोषित कटों पर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड के सभी सात सब डिविजनों में तैनात कनिष्ठ अभियंता, एएलएम, लाइनमैन, स्पेशल लाइनमैन की पूरी टीम को अलर्ट पर रखा गया है।  उधर, विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता पूर्ण सूर्य ने बताया कि सर्दी के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली बोर्ड पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें