विकासनगर में शातिर घर से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए। थाना छोटा शिमला में पुलिस को दी शिकायत में विकासनगर की शिकायतकर्ता नित्या रॉय ने बताया कि उसने अपने घर की अलमारी में लाखों रुपये के गहने रखे थे जो वहां से गायब है।
विज्ञापन
रॉय ने बताया की उसने अलमारी में हीरे की अंगूठी, कानों की बालियां, टॉप्स, सोने की अंगूठी, नवरत्न सोने की बालियां रखी थी, जो अब अलमारी में मौजूद नहीं है। उन्होंने बताया कि सारे आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपये की है।