फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कमरे में जंजीर से बांधी मिली महिला, शरीर पर गंभीर चोटें, जानिए पूरा मामला

Sat, 07 Jun 2025 09:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लोअर करसोग के एक गांव की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
कमरे में जंजीर से बंधी थी महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लोअर करसोग के एक गांव की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला के साथ मारपीट के बाद उसे चेन से बांधा हुआ है।  पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो चेन आसानी से खुल गई। महिला की मेडिकल रिपोर्ट में शरीर में तीन-चार जगह गंभीर चोटें आना हुआ पाया गया है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन

हमीरपुर की है महिला, करसोग में किसी व्यक्ति के पास रह रही
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह महिला हमीरपुर जिले की रहने वाली है। यहां एक व्यक्ति के घर पर करीब दो महीनों से रह रही है। जिस व्यक्ति के घर पर यह महिला रह रही है, उसकी शादी हो चुकी है। कुछ दिन पहले यह महिला भाग निकली थी। इस संदर्भ में व्यक्ति पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था। आरोप है कि व्यक्ति ने इसके साथ मारपीट की।

बीते शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने इस महिला को कमरे में देखा तो उसका वीडियो बना लिया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की चेन तुरंत खुल गई और वह उठ खड़ी हुई। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी। पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। व्यक्ति को बुलाकर सारे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी । अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें