फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आइस स्केटिंग के शौकीनों का इंतजार खत्म, रिंक में जमी बर्फ; जल्द शुरू हो सकते हैं ट्रायल

Sat, 29 Nov 2025 02:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शिमला के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। रिंक में बर्फ की पहली परत जम गई है।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक में जमने लगी बर्फ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। रिंक में बर्फ की पहली परत जम गई है। मौसम अनुकूल रहने पर एक से दो दिन में इस सीजन का पहला ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नियमित तौर पर स्केटिंग के सत्र शुरू कर दिए जाएंगे।  रिंक में बीते सोमवार से ही बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


रात के समय प्रत्येक घंटे बाद मैदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा था। स्केटिंग रिंक पर बर्फ की परत जमाने में जुटे आजाद ने बताया कि इस बार जल्दी स्केटिंग शुरू हो सकता है। संयुक्त सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि रिंक में बर्फ जमना शुरू हो गया है। यदि अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह तापमान कम रहा और बर्फ जमने की प्रक्रिया सुचारू रही तो रविवार को सीजन का पहला ट्रायल सत्र आयोजित किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें