फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: दूसरे गांव जाने से रोकने के लिए खुद ही नाके लगा रहे ग्रामीण

Sat, 22 May 2021 12:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुल्थान (कांगड़ा)

सार

ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से गांव को बचाने के लिए वे प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग करते रहेंगे। जरूरत पड़ी तो खुद नाके लगाकर लोगों को दूसरे गांवों में जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन
बड़ा भंगाल में कल्याण सभा ने किया सैनिटाइजेशन कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मुल्थान से 12 किलोमीटर दूर 250 परिवारों की 1200 जनसंख्या वाली कोठी कोढ़ पंचायत में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है। पंचायत प्रधान रक्षादेवी, सचिव यशपाल, सदस्य जगदीश, कुसमा, रिनु नारदा व रूप सिंह ने बताया कि जब कोरोना की दूसरी लहर आई तो गांवों में लोगों के सहयोग से कमेटियां बनाई गईं। गांव के लोगों ने एक-दूसरे के गांव में जाने पर भी पाबंदी लगाई है।

विज्ञापन


खुद गांव के लोग नाके लगाते हैं। लोग पिछले साल से ही जागरूक हो गए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कोठीकोढ़ में राशन डिपो और पीएचसी भी साथ हैं। लोग सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि पंचायत के लोग मुल्थान व बरोट बाजार भी नहीं जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से गांव को बचाने के लिए वे प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग करते रहेंगे। जरूरत पड़ी तो खुद नाके लगाकर लोगों को दूसरे गांवों में जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन

                  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें