फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान बंटवारा: आज भी जहन में बसी हैं मातृभूमि गगरेट की यादें

Sat, 22 May 2021 10:49 AM IST
Krishan Singh विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)

सार

वीडियो में देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान पलायन कर चुके क्षेत्र के लोगों की यादों को साझा किया गया है। पाकिस्तान से यू ट्यूब पर चैनल का संचालन करने वाले यह युवक इससे पहले दौलतपुर क्षेत्र से बंटवारे के समय पाकिस्तान गए बुजुर्गों को चर्चा में ला चुका है।
विज्ञापन
गगरेट की यादों को जाता करते मोहम्मद रमजान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसान की कर्मभूमि भले ही कोई भी हो, मगर जन्मभूमि के प्रति उसका लगाव और यादें हमेशा उसके साथ बनी रहती हैं। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों यू ट्यूब पर वायरल हो रहा है। लाहौर पाकिस्तान के एक यू ट्यूब चैनल पर अपलोड यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र पर केंद्रित है। वीडियो में देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान पलायन कर चुके क्षेत्र के लोगों की यादों को साझा किया गया है। पाकिस्तान से यू ट्यूब पर चैनल का संचालन करने वाले यह युवक इससे पहले दौलतपुर क्षेत्र से बंटवारे के समय पाकिस्तान गए बुजुर्गों को चर्चा में ला चुका है।

विज्ञापन


इस बार चैनल पर बंटवारे में गगरेट से लाहौर गए बुजुर्ग मोहम्मद रमजान की कहानी को बयां किया गया है। वायरल वीडियो में गगरेट से जुड़ी बचपन की यादों को तरोताजा करते हुए मोहम्मद रमजान गगरेट में बंटवारे के समय रह रहे कई लोगों के नाम भी गिना रहे हैं। वीडियो में बचपन और जवानी की कई यादों को साझा करते हुए गगरेट नजदीकी गांवों व लोगों के नाम लेकर मोहम्मद रमजान मातृभूमि के प्रति अभी भी बरकरार अपने अटूट लगाव को बता रहे हैं।

मोहम्मद रमजान के मुताबिक जन्मभूमि गगरेट में एक बार आने की उनकी हसरत है। उन्होंने वीडियो में दावा भी किया कि वह आज भी अपना घर पहचान सकते हैं। इस वीडियो में उन्होंने गगरेट से लाहौर तक की यात्रा के बारे में भी चर्चा की है। मोहम्मद रमजान के अनुसार बंटवारे के समय किसी भी व्यक्ति ने उन्हें पलायन करने को नहीं कहा था। वह अपनी इच्छा से ही परिवार सहित लाहौर चले गए थे। गगरेट के लोगों की प्रशंसा करते हुए आगे कहते हैं कि उस समय लोग बहुत ही मिलनसार हुआ करते थे।
विज्ञापन


मोहम्मद रमजान कहते हैं कि उनकी नजर में आज भी गगरेट लाहौर से बेहतर है। उन्होंने बताया कि जब वह पाकिस्तान आए तो उनकी उम्र महज 18 वर्ष रही होगी। बावजूद इसके, गगरेट की यादें अभी भी कल की ही लगती हैं। यह बताते हुए मोहम्मद रमजान वीडियो में भावुक होते भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मोहम्मद रमजान ने वीडियो में अपने समय के जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनके परिवारों की मौजूदा पीढ़ी उन्हें गगरेट आने का न्योता भी दे रही हैं। क्षेत्र के राकेश शर्मा ने वीडियो में कमेंट्स कर मोहम्मद रमजान को मातृभूमि गगरेट आने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें