फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chess olympiad torch relay: इस दिन हिमाचल पहुंचेगी 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल

Tue, 21 Jun 2022 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/शिमला

सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि साईं खेल परिसर में बुधवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर  मुख्यातिथि होंगे। 
विज्ञापन
शतरंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल बुधवार को जम्मू से हिमाचल पहुंचेगी। इसे 22 जून को धर्मशाला में सुबह साईं परिसर में केंद्रीय खेल, युवा मामले एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि साईं खेल परिसर में बुधवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर  मुख्यातिथि होंगे। शाम के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला से मशाल को चंडीगढ़ के लिए रवाना करेंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक भारत में शतरंज ओलंपियाड होने जा रहा है। चेन्नई के महाबलीपुरम में होने वाले शतरंज ओलंपियाड में 190 देशों के करीब दो हजार खिलाड़ी शह और मात के खेल का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को दिल्ली से लेह और श्रीनगर के लिए शतरंज ओलंपियाड मशाल को रवाना किया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले की शुरुआत की है। ये ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा है, लेकिन शतरंज ओलंपियाड में अब तक ऐसा कभी नहीं किया गया था। शतरंज ओलंपियाड के लिए पहली मशाल रिले भारत से शुरू हो रही है। भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को देखते हुए शतरंज ओलंपियाड मशाल भी देश के 75 शहरों में जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश से धर्मशाला और शिमला को चुना गया है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि शिमला के एडवांस स्टडी में 22 जून की शाम मुख्यमंत्री शतरंज मशाल का स्वागत करेंगे। यहीं से मशाल को फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें