फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सितार की झनकार और तबले की थाप से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव में शास्त्रीय संगीत में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

राग भैरवी की प्रस्तुतियां भी बनीं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के चार दिवसीय युवा महोत्सव समूह-2 संगीत के दूसरे दिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली संगीत से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने सितार, तबला और तानपुरे की जुगलबंदी से शास्त्रीय रागों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

महोत्सव के दूसरे दिन सुगम संगीत भारतीय और लोक गीत की मुख्य प्रतियोगिताएं हुईं। सुगम संगीत में 29 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा जबकि लोक गीत प्रतियोगिता में 40 टीमों ने हिस्सा लिया। असली आकर्षण शास्त्रीय गायन और वादन रहा। राग यमन और राग भैरवी पर आधारित सितार तथा तबले की संगत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेडियो के वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. हुकुम शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने साबित किया कि अगर अवसर मिले तो युवा आज भी भारतीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा सकते हैं। 7 नवंबर तक चलने वाले इस युवा महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और कला के प्रति रुचि बढ़ाने का भी है।
विज्ञापन



युवाओं और संस्कृति के लिए आयोजन जरूरी
आजकल समाज खासकर युवाओं का ध्यान पश्चिमी और बालीवुड संगीत की ओर ज्यादा है। इससे लोगों का रुझान शास्त्रीय संगीत की ओर कम हो रहा है। संस्कृति को बचाना हमारा फर्ज है। कॉलेज में आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।
-भारती भागड़ा, प्रधानाचार्य, संजौली कॉलेज


शास्त्रीय संगीत का ज्ञान जरूरी
कोई भी गाना गाने के लिए शास्त्रीय संगीत का ज्ञान जरूरी है। चाहे आप अंग्रेजी में गाएं या बाॅलीवुड गीत, शास्त्रीय संगीत आपको सुर में गाने में मदद करता है। शास्त्रीय संगीत की हरकतों से गला खुल जाता है और आवाज पर बेहतर नियंत्रण रहता है
-सुवित, निवासी धर्मशाला

15 दिन पहले शुरू किया सितार बजाना
मैंने 15 दिन पहले ही सितार बजाना शुरू किया था। इससे पहले संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली है। करसोग में आयोजित यूथ फेस्टिवल में उनकी रुचि जागी। इसके बाद कॉलेज के गुरु अमरजीत सिंह ने उन्हें प्रेरणा दी। अब मैं और मेहनत कर अगले साल बेहतर प्रदर्शन करूंगी।
विज्ञापन

अदिती, निवासी पालमपुर

चौथी कक्षा से शुरू किया अभ्यास
मेरे परिवार में संगीतकार हैं, मैंने चौथी कक्षा से सभी वाद्य यंत्र बजाना शुरू कर दिए थे। मैं भविष्य में बच्चों को भी शास्त्रीय संगीत सिखाना चाहता हूं। यह संगीत हमारी युगों की संस्कृति का प्रतीक है जिसे बचाना और बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।
अभिषेक, निवासी बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें