फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: अधूरा कार्य दिखाने पर शिक्षक ने फाड़ दी छात्रा की कॉपी

Wed, 27 Oct 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार (चंबा)

सार

 25 अक्तूबर को नौवीं कक्षा की छात्रा की शिक्षक ने सभी विद्यार्थियों के सामने वर्क बुक फाड़ दी। इसके बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार से भी ज्यादा बात नहीं कर रही थी। परिवार ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। पिता ने संबंधित अध्यापक को फोन कर पूछा तो संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
शिक्षक ने फाड़ दी छात्रा की कॉपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खज्जियार  में कक्षा में अधूरा कार्य दिखाने पर अध्यापक ने एक छात्रा की वर्क बुक फाड़ दी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर में तीन दिन तक खाना नहीं खाया। यह घटना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह की है। 25 अक्तूबर को नौवीं कक्षा की छात्रा की शिक्षक ने सभी विद्यार्थियों के सामने वर्क बुक फाड़ दी। इसके बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। परिवार से भी ज्यादा बात नहीं कर रही थी। परिवार ने उससे पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। पिता ने संबंधित अध्यापक को फोन कर पूछा तो संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की उपस्थिति में अभिभावक प्रधानाचार्य से मिले और छात्रा से किए गए व्यवहार को लेकर कार्रवाई की मांग की। अध्यापक को भी बुलाया गया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामले की सुनवाई की गई।

विज्ञापन


छात्रा के पिता त्रिलोक कुमार ने बताया कि कक्षा में दिए जाने वाला कार्य पूरा विद्यार्थियों का कर्तव्य है, लेकिन कार्य अधूरा होने पर अध्यापक का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। गलती होने पर डांटना आवश्यक है, लेकिन बच्चे को मानसिक रूप से परेशान करना सही नहीं है। अभिभावक खरैती राम, चमनलाल और आत्मा राम ने बताया कि उनके बच्चों की वर्क बुक फाड़ी गई है। अगर बच्चों ने कोई गलत कदम उठाया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अध्यापक की होगी। प्रधानाचार्य जेएस कालिया ने बताया कि अध्यापक को निर्देश दिए हैं कि वह इस तरह की घटना दोबारा न दोहराएं। अन्यथा, कार्रवाई की जाएगी। एसएमसी अध्यक्ष तिलकराज ने बताया कि अध्यापक का विद्यार्थियों के साथ ऐसा व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। अध्यापक ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें