कहा कि तेज हवा ने सेब के पौधे को नुकसान पहुंचाया है और कई बागवानों के बगीचे भूस्खलन की चपेट में आए हैं। प्रभावित बागवान संजीव कुमार, राजेश कुमार, लायक राम, हरदयाल सिंह, संतोष कुमार, हीरा लाल और संत लाल सहित कई अन्य बागवानों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा का कहना है कि तेज हवा से सेब की फसल को हुए नुकसान की सूचना मिली है। मौसम साफ होते ही उद्यान विभाग और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। पंचायत प्रधान पिंकू खूंद ने कहा कि अड्डू संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा है। भारी बारिश के कारण संपर्क सड़क जगह-जगह टूट गई है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
काली मिट्टी में भूस्खलन से फंसे 14 पर्यटकों को चार सरकारी गाड़ियों में शिमला भेजा
आपदा का दौर जारी है और यदि ऐसे में आप यात्रा कर रहे हैं तो संभल जाएं। लगातार जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानें गिरने की स्थिति बनी हुई है। बीते रोज भी उपमंडल कुमारसैन के बिथल के समीप काली मिट्टी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक और नेपाली महिला की मौत हो गई थी। गुरुवार को हादसे में घायल हुए पर्यटकों को रामपुर प्रशासन ने शिमला की ओर रवाना किया। वहीं मृतक पर्यटक का खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव उसके साथ पर्यटक और गाइड को सौंपा गया है। स्थानीय विधायक नंद लाल ने रामपुर में फंसे पर्यटकों का हाल जाना। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने चार सरकारी बोलेरो वाहनों में 14 पर्यटकों को शिमला के लिए रवाना किया। वह सैंज तक उनके साथ रहे। इसके बाद एसडीएम कुमारसैन ने उन्हें नारकंडा तक एस्कॉर्ट किया। 14 पर्यटक जिनमें केरल के तीन पर्यटक शामिल हैं, जो बीते रात को कल्पा से रामपुर पहुंचे थे सभी को सुरक्षित रूप से शिमला की ओर रवाना किया गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ये सभी पर्यटक विभिन्न राज्यों से घूमने के लिए किन्नौर पहुंचे थे। इनमें से केरल के तीन पर्यटकों को छोड़ सभी पर्यटक बीते बुधवार को रामपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। काली मिट्टी में हादसा पेश आने के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित ठहराया गया था और गुरुवार को सभी पर्यटकों के एस्कॉर्ट के साथ शिमला की ओर रवाना किया गया।
रामपुर से इन पर्यटकों को शिमला किया रवाना
जिसन सेम (27) निवासी तमिलनाडु, निजाक केसी (30) निवासी केरल, मुफीक सिद्दकी (33) निवासी केरल, साहिल खान (28), निवासी मध्य प्रदेश, महेंद्र पवार (21) निवासी उत्तराखंड, प्रियंका गुप्ता (38) कर्नाटक, अरबिंद कुमार प्रसाद (22), अर्जुन टी अशोक (33) निवासी केरल, दीपक कुमार (31) निवासी बिहार, हीना मारोलिया (27) निवासी महाराष्ट्र, अभिषेक सिंह (24) निवासी उत्तर प्रदेश, वेसमाकर श्रुति (36) निवासी महाराष्ट्र, पवन कुमार (32) निवासी कर्नाटक, हरीतिका रोहरा (25) निवासी महाराष्ट्र और आकाश परदेसी (25) निवासी महाराष्ट्र को शिमला की ओर रवाना किया गया है। इनमें से महेंद्र पवार को मृतक के शव के साथ रवाना किया गया है।