फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बदल सकता है दुकानें खोलने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों ने सुबह जल्द दुकानें खोलने की डीसी आदित्य नेगी से मांगी इजाजत
विज्ञापन

दूध और दही नहीं मिलने से परेशान हैं शहर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में दुकानें खुलने के समय में जल्द बदलाव हो सकता है। शहर के कारोबारी डेली नीड्स की दुकानें खोलने के समय में बदलाव की मांग पर अड़ गए हैं।
वीरवार को दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारी डीसी आदित्य नेगी से मिले और अपने ज्ञापन सौंपे। कहा कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी किए जा रहे सरकार के निर्देशों का सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जनता की परेशानी को भी देखा जाए। हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल ने मांग की कि डेली नीड्स की दुकानों को खोलने के समय में छूट दी जाए। कहा कि सुबह दस बजे दुकानें खुलने से लोगों को दूध और ब्रेड देरी से मिल रहा है। साथ ही कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अजय सरना और महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि बेकरी और अन्य दुकानें जिनमें ग्राहकों को खाना दिया जाता है, उन्हें भी ढाबों और रेस्तरां की तरह रात दस बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जाए। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले व्यापार मंडल ने भी दूध ब्रेड आदि की दुकानें सुबह जल्द खोलने की छूट देने की मांग की। साथ ही रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रखने की भी मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें