फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बारिश से सड़क बनी दलदल, चार किमी पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

Fri, 05 Aug 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/कुल्लू

सार

मनाली के रांगड़ी से रियाड़ा पंचायत के पूजन गांव के लिए बरात निकली, लेकिन दुल्हन के घर से चार किलोमीटर पीछे ही फंस गई।  पतलीकूहल-पनगां-शांगचर सड़क पूजन नाले में खस्ताहाल है। 
विज्ञापन
चार किमी पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में दूल्हा चार किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा। मनाली के रांगड़ी से रियाड़ा पंचायत के पूजन गांव के लिए बरात निकली, लेकिन दुल्हन के घर से चार किलोमीटर पीछे ही फंस गई। पतलीकूहल-पनगां-शांगचर सड़क पूजन नाले में खस्ताहाल है। ऐसे में पूजन नाले से आगे वाहन नहीं जा पाए,  वाहन किचड़ में फंस गए। बता दें कि मनाली विधानसभा क्षेत्र की रियाड़ा पंचायत को जोड़ती पतलीकूहल-पनगां-शांगचर सड़क का काम लगभग एक साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन पनगां से दो किलोमीटर आगे पूजन नाले में पुलिया का काम समय रहते नहीं किया गया। 

विज्ञापन




हालांकि अब बरसात के मौसम में इसका काम किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिया के आगे पीछे कीचड़ भर गया है। कीचड़ के चलते गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं। ऐसे मेें रियाड़ा, लिंगन, पूजन, मोहिला गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन न चलने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि सेब सीजन शुरू हो चुका है। पुलिया के पास सड़क को नहीं सुधारा गया तो बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाना भी चुनौती बना रहेगा। स्थानीय निवासी सरिंद्र, प्रकाश, ओम, ध्यानचंद और धर्मचंद कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग ने जल्द सड़क की सुध नहीं ली तो ग्रामीण  सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत ने कहा कि सड़क पूरी पक्की है। बस पुलिया के पास थोड़ा सा क्षेत्र कच्चा है। मौसम खुलते ही टारिंग कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें