फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक हिंसा पर आया दलाईलामा का पहला बयान

Wed, 23 Jul 2014 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक, इजराइल और गाजा में चल रहे अशांत माहौल और हिंसा को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंने इन देशों में चल रही अहिंसा पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कालचक्र से वापस धर्मशाला लौटने के बाद धर्मगुरु ने कहा कि इराक, इजराइल और गाजा में इस्लाम, बौद्ध, हिंदू, जैन, ईसाई आदि विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं।

ये सभी धर्म हमें प्यार, दया, क्षमा, सहनशीलता और भाईचारे का संदेश देते हैं। अगर इन धर्मों को मानने वाले लोग ऐसे अहिंसक कृत्यों में संलिप्त हैं तो यह बहुत ही दुख वाली बात है।
विज्ञापन


धर्म के नाम पर इस तरह की लड़ाइयों और अहिंसा का होना बहुत दुखद है। उन्होंने इस हिंसा पर खेद जताया और इसके जल्द रुकने की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें