फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा के खिलाफ विधानसभा के घेराव की तैयारी

Wed, 23 Jul 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कॉलेजों रूसा सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में एबीवीपी अब विधानसभा का घेराव करने जा रही है। इकाई छह अगस्त से अपने विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
विज्ञापन


परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबू राम ने कहा कि एबीवीपी 6 अगस्त से प्रदेश भर में रूसा के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

बिना तैयारी लागू किए गए रूसा के विरोध में 6 और 7 अगस्त को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में रूसा के खिलाफ प्रदर्शन और रैलियां की जाएंगी।

8 अगस्त को शिमला, बिलासपुर और सोलन जिले से आने वाले हजारों कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। नालागढ़ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रूसा के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें