फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने द रिट्रीट में किया एट होम का आयोजन, ये गण्यमान्य रहे मौजूद

Thu, 24 May 2018 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को द रिट्रीट में शिमला के संभ्रांत वर्ग के लिए एट होम का आयोजन किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सभी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ शहर के गण्यमान्य लोगों ने इसमें भाग लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति जयराम ठाकुर को पर्यटन विभाग की कॉपी टेबल बुक भेंट की। एट होम के साथ ही राष्ट्रपति के तय कार्यक्रमों का समापन हो गया है। 25 मई को दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति वीरवार का दिन परिवार के साथ रिट्रीट में ही बिताएंगे।

विज्ञापन

ये गण्यमान्य लोग रहे मौजूद

राष्ट्रपति 20 मई को हिमाचल के 6 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। एट होम कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कैबिनेट मंत्री

महेंद्र सिंह ठाकुर, किशन कपूर, सुरेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, राम लाल मारकंडा, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, राजीव सैजल, उच्च

न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, सांसद राम स्वरूप शर्मा, सभी विधायकगण, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी, पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें