फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की मौत का गम नहीं सह पाया व्यक्ति, फंदा लगाकर दी जान

Mon, 18 Oct 2021 10:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अपने दोस्त रिखी राम के अंतिम संस्कार में गया था। रविवार को वापस घर आया था। अपने दोस्त की मौत से बहुत दुखी था। रविवार रात करीब 9:00 बजे खाना खाकर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन
आत्महत्या(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के साथ लगती दाबला पंचायत के गांव गतोल का एक व्यक्ति अपने दोस्त की मौत का गम सहन नहीं कर पाया और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने घुमारवीं थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बसंत सिंह (54) पुत्र बद्रीराम गांव गतोल के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पतिअपने दोस्त रिखी राम के अंतिम संस्कार में गया था। रविवार को वापस घर आया था। अपने दोस्त की मौत से बहुत दुखी था। रविवार रात करीब 9:00 बजे खाना खाकर वह कमरे में चला गया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद कमरे से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे को कुंडी लगा दी। काफी देर तक वापस न आने पर जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। भतीजे सुशील कुमार को फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने के बाद जब बाहर आकर देखा तो बसंत राम ने दुपट्टे के साथ सीढ़ियों की रेलिंग के सहारे फंदा लगा लिया था। पड़ोसियों की मदद से बसंत कुमार को नीचे उतारा गया। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शब परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि घुमारवीं थाना में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें