फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने बदलें ई-मेल और फेसबुक का पासवर्ड, जानिए वजह

Sat, 22 Dec 2018 07:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक और ई-मेल अकाउंट के पासवार्ड को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। पासवर्ड अपने नाम के बजाय अन्य नामों या शब्दों से बनाएं। साथ ही पासवर्ड में कुछ अन्य विशेष चिह्नों व अंकों के साथ मिलाकर बनाना चाहिए।

विज्ञापन


ऐसा करने से पासवर्ड हैक होने की संभावना खत्म हो जाती है। डीएसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह ने यह बात शुक्रवार को लॉरेटो कान्वेंट ताराहॉल में छात्राओं के लिए आयोजित साइबर अपराध कार्यशाला में कही।

बताया कि आम तौर पर पासवर्ड अपने ही नाम से रख लेते हैं, जिसे क्रैक करना हैकर के लिए आसान होता है। अगर उसी में विशेष शब्द और अंक जोड़े जाएं तो उसे तोड़ना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


सलाह दी कि अनजान आईडी से आने वाले ई-मेल में दिए लिंक को भी नहीं खोलना चाहिए। इससे कई बार वायरस आपके सिस्टम या फोन में आ जाता है और सिस्टम पूरी तरह हैंग हो जाता है। 

विज्ञापन

जल्द वेबसाइट लांच करेगी साइबर पुलिस

- फोटो : pexels.com
डीएसपी ने बताया कि हिमाचल पुलिस जल्द साइबर अपराध थाना की एक वेबसाइट लांच करेगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल दुनिया में विभिन्न धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना और उन्हें इस तरह के अपराधों से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के बारे में मार्गदर्शन करना है। गृह मंत्रालय ने किशोरों के लिए साइबर सेफ्टी हैंड बुक पुस्तिका निकाली है, जो साइबर बदमाशी, साइबर और ईमेल धोखाधड़ी की समस्याओं से निपटारा से संबंधित है। 

झारखंड से बिहार शिफ्ट हुए साइबर ठग
नरवीर ने बताया कि साइबर थाने की टीम ने साइबर अपराधियों के प्रति बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के जिला देवघर ग्राम घोरमारा पर छापा मारा था। साथ ही क्षेत्र में कांबिंग भी की गई, लेकिन धोखेबाज दूरदराज का इलाका व घनी झाड़ियों का लाभ उठाते हुए भाग निकले। बताया कि उन अपराधियों का लोकेशन झारखंड से बिहार में मिली है। इसके लिए बिहार पुलिस को सूचना देकर इनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें