फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में नगर निगम खोलेगा पेट्रोल पंप, सीएनजी भी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर छह अप्रैल को बैठक में होगी चर्चा, सीएनजी शुरू होने से पेट्रोल की मांग घटेगी
विज्ञापन


50 बीघा जमीन पर तारादेवी में बनेगी यह वेलनेस सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम लक्कड़ बाजार में पेट्रोल पंप खोलेगा। इसके साथ इस पंप पर सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम गंध वाली होती है, इसका इस्तेमाल भी वाहन चलाने में होता है। महापौर सुरेंद्र चौहान छह अप्रैल को इस मामले पर बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे।
सीएनजी परियोजना शहर के परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राजधानी के तारादेवी क्षेत्र में आने वाले दिनों में आधुनिक वेलनेस सेंटर भी खुलेगा। यह वेलनेस सेंटर करीब 50 बीघा जमीन पर बनेगा। इसमें पेशेवर स्तर की स्वास्थ्य, योग, फिटनेस और मानसिक संतुलन से जुड़ी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) की टीम यहां बनने वाले सेंटर को लेकर निरीक्षण कर चुकी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा तीन सौ करोड़ वाले सब्जी मंडी के व्यावसायिक परिसर में ऑफिस, दुकानें, पार्किंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं विकसित किए जाने पर भी बैठक में चर्चा होगी। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। इसके अलावा साइकिल स्टैंड और ई-कार्ट जैसी बड़ी इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, बजट, समय सीमा और काम शुरू करने को लेकर आने वाली चुनौतियों पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करने का मुख्य उद्देश्य इन्हें समय पर तैयार करके शहरवासियों को नई सौगात उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम की बढ़ेगी आय
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लेकर शहर के महापौर की यह सभी परियोजनाएं ड्रीम प्रोजेक्ट है। यही वजह है कि खुद सीएम भी यहां पर बनने वाले इन प्रोजेक्टों में खासी रुचि दिखा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। यही नहीं इससे नगर निगम की आय में भी बढोतरी होगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें