फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

330 मेगावाट बिजली बेचेगी सरकार

Wed, 27 Aug 2014 11:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने 330 मेगावाट बिजली को राज्य विद्युत बोर्ड को बेचने का निर्णय लिया है। इसे नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन से बेचा जाएगा। इसे बोर्ड को रियायती दरों पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन


इसका मकसद हिमाचल के लोगों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति बताया गया है। हिमाचल सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि पंजाब और अन्य राज्यों को बेचने के बजाय इस पॉवर स्टेशन पर उपलब्ध बिजली को विद्युत बोर्ड पर बेचा जाएगा। इस पॉवर स्टेशन में वर्तमान में 1500 मेगावाट की लागू क्षमता है।

इसमें हिमाचल सरकार की 330 मेगावाट का हिस्सा है। इसे बाहरी राज्यों को बेचा जाता रहा है। सरकार ने इस बार इसे किसी बाहरी प्रदेश को बेचने के बजाय हिमाचल में ही बिजली बोर्ड को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे कि बोर्ड के पास बिजली की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इसे रियायती दरों पर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें