फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से पढ़ाई कर घर पहुंची छात्रा हुई बीमार, टेस्ट में निकली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 06 Nov 2020 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में नौवीं से 12वीं तक स्कूल खुलते ही शिक्षकों के बाद विद्यार्थी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। धर्मपुर के सिद्धपुर स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटी 12वीं कक्षा की छात्रा अचानक बीमार हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आननफानन में सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया, जहां टेस्ट रैपिड टेस्ट के बाद वह पॉजिटिव पाई गई।

विज्ञापन


छात्रा को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। लड़की के पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया। सभी अध्यापकों के कोरोना टेस्ट करवाए गए। पाठशाला में बेटी के साथ पढ़ने वाले उसके साथियों को होम आइसोलेट कर दिया है। एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अध्यापकों के करोना टेस्ट ले लिए हैं। उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को होम आइसोलेट कर दिया है।

विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव शिक्षक प्रशासन से करें संपर्क : डॉ. अमरजीत

उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोरोना पॉजिटिव होने वाले या पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों और गैर शिक्षकों को इन हालात में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने एक पत्र जारी स्पष्ट किया है कि इन हालात में अधिकांश शिक्षक होम क्वारंटीन होने के लिए निदेशालय में संपर्क कर रहे हैं।

प्रिंसिपलों की ओर से भी निदेशालय में फोन करने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। अगर किसी को गाइडलाइन से पूरी जानकारी नहीं मिल रही है तो वे इस स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें