फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मानकों पर खरा नहीं उतरा राशन डिपो का आटा, संचालक को जारी किया नोटिस

Fri, 03 Oct 2025 11:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक आटा मिल का गेहूं का आटा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसके चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिल संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन
आटा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक आटा मिल का गेहूं का आटा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इसके चलते खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिल संचालक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। विभाग ने 6 अगस्त को आटा मिल से सैंपल लिया था। 21 अगस्त को प्राप्त लैब रिपोर्ट में आटे की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस आधार पर 26 अगस्त को विभाग के निदेशक आरके गौतम ने मिल संचालक को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन

संचालक ने 1 सितंबर को अपना जवाब भेजा है। सिविल सप्लाई के अंब और गगरेट गोदाम में आटा मिल से आटा सप्लाई किया जाता है। विभाग ने निरीक्षण के दौरान आटे के सैंपल लिए। इसकी रिपोर्ट मानकों पर खरी नहीं आई। नियमों के तहत सिक्योरिटी तक जब्त करने का प्रावधान है। गगरेट और अंब गोदाम से सप्लाई आटे का रिपोर्ट आने के पहले उपभोग हो चुका था। इस मामले में निदेशालय स्तर पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

48,963 क्विंटल आटा का हो चुका वितरण
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 322 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला ऊना में 1,43,275 राशन कार्ड धारक हैं। ऊना जिला में एपीएल श्रेणी के 83,614, बीपीएल के 18,835, अंत्योदय अन्न योजना के 10,000 तथा अन्य श्रेणी के 30,826 उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में जून से अगस्त तक 48,963 क्विंटल आटा का वितरण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें