खुशवंत सिंह लिटफेस्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 10 से 12 अक्तूबर तक कसौली क्लब में इसका आयोजन होगा। इसमें नेता, अभिनेता, साहित्यकार समेत 40 से ज्यादा नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में नामी लेखकों की 21 किताबों पर बार चर्चा होगी। लिटफेस्ट में मुख्य वक्ताओं में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, मणिशंकर अय्यर, पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत, भारतीय सेना के पूर्व जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी शामिल हैं। इसके अलावा लेखक अधिरथ सेठी, चित्रकार अमोल पालेकर, अभिनेता अनूप सोनी, अभिनेत्री पूजा बेदी, ऑथर बजाज बिट्टल, जर्नलिस्ट चंद्र मोहन, तमिलनाडु की आरजे अनंथी अय्यप्पन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में फर्स्ट ग्लोबल की संस्थापक देविना मेहरा, शिक्षाविद, रंगमंच निर्देशक फैसल अलकाजी, बीबीसी की पूर्व पत्रकार गिलियन राइट, टीएमसी से पूर्व सांसद जवाहर सरकार उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम में भारतीय सामाजिक उद्यमी नेहा किरपाल, ऑस्ट्रेलियाई साइबर अपराध शोधकर्ता पॉल वाटर्स, भारतीय अर्थशास्त्री प्रेम शंकर झा, भारतीय लेखिका रख्शंदा जलील, प्रसिद्ध सामाजिक टिप्पणीकार संतोष देसाई कार्यक्रम में शामिल होंगे।