उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल टूअर और पिकनिक के नाम पर वसूल की जा रही धनराशि के संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक टूअर प्रोग्राम अभिभावकों की सहमति से बनाए जाएं।
इस संदर्भ में एसडीएम को अवगत कराया जाए। टूअर और पिकनिक छात्रों के लिए अनिवार्य की जगह स्वैच्छिक किया जाए। इसमें बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इन निर्देशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अनापत्ति प्रमाणपत्र तक रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूलों के खिलाफ अधिनियम 1997 व नियम 2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।- डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक