फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक गिरे पत्थर से बचाने के लिए चालक ने विपरीत दिशा में मोड़ी बस, बड़ा हादसा टला

Thu, 12 Mar 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंडला (चंबा)
विज्ञापन
बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल के चंबा जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। सलूणी वाया लिग्गा होकर सुंडला जा रही निजी बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार कोटी के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर से बचाने के लिए चालक ने बस को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इसके चलते बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई। बस के आगे के दोनों टायर सड़क से बाहर चले गए।

विज्ञापन


गनीमत रही कि बस वहीं रुक गई। वहीं, बस में सवार यात्रियों में दहशत मच गई। यात्रियों ने बस से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। यदि बस सड़क से नीचे लुढ़क जाती तो चमेरा जलाश्य में समा सकती थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के समय बस में करीब छह लोग सवार थे। वहीं, घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें