फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: सूचना न मिलने पर विपक्ष ने सदन में किया हंगामा

Thu, 12 Mar 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों में से कितनों को सरकारी नौकरी देने के सवाल का जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने तीन माह से जानकारी ही एकत्र करने का विरोध जताया। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी सूचना न देने का विरोध किया। उन्होंने पूछा कि सूचना देने में दिक्कत क्यों पेश आ रही हैं।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों को शांत करते हुए कहा कि सूचना एकत्र करने की बात उद्योग मंत्री ने कही है। क्या इससे सृष्टि खत्म हो जाएगी। जैसे ही विस अध्यक्ष ने अगले प्रश्न के लिए विधायक का नाम लिया तो विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर खड़े होकर विरोध करने लग गए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उधर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि रोजगार देने वालों की सूची लंबी है। हर पंद्रह दिन में कैंपस प्लेसमेंट हो रही हैं। 31 मार्च तक पूरी जानकारी एकत्र कर दे दी जाएगी। इसके बाद विपक्ष के सदस्य शांत हुए।

विवाद घटाने को होता है सेटलमेंट, रिकॉर्ड का मिलान भी जरूरी
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि भूमि से जुड़े विवादों को घटाने के लिए सेटलमेंट किया जाता है। इसके लिए रिकॉर्ड का मिलान भी जरूरी है। विधायक हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि शिलाई ब्लॉक में मौके पर जाकर सेटलमेंट नहीं हो रहा है। इससे लोगों की जमीन और भवन एक-दूसरे के खाते में चढ़ रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेटलमेंट मौके के मुताबिक होनी चाहिए। विधायक के सुझाव पर संबंधित अधिकारियों के साथ बात की जाएगी। सेटलमेंट लोगों की सुविधा के लिए होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें