फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों की नींद टूटी, होशियार सिंह भी जागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन और नगर निगम की स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर भी सुचारु, सुनी जा रही जनता की शिकायतें
होशियार सिंह हेल्पलाइन सेवा 1090 पर दर्ज हो रही शिकायतें
दो दिन पहले ठप पड़ी थीं सारी सेवाएं, मुद्दा उठने पर नंबर दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आम जनता की सुविधा के लिए चलाई जा रही आपदा प्रबंधन, होशियार सिंह और नगर निगम की स्वच्छता हेल्पलाइन सेवा से अब जनता को तुरंत मदद मिलेगी। अचानक बंद पड़ी इन सेवाओं को प्रशासन ने दुरुस्त कर दिया है। लोग अब अपनी शिकायतें इन पर कॉल कर दर्ज करवा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने बंद पड़ी आपदा प्रबंधन की टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 1077 बहाल कर दी है। पिछले कुछ दिन से यह सेवा ठप पड़ी थी। इस पर कॉल कर लोग अब आपदा से जुड़ी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे चलेगी। प्रशासन के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते अचानक यह सेवा बंद हो गई थी। अब इसे बहाल कर दिया गया है। होशियार सिंह हेल्पलाइन सेवा 1090 पर भी अब जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं। नगर निगम की स्वच्छता हेल्पलाइन सेवा 98052-01916 पर भी अब जनता की सफाई से जुड़ीं शिकायतें सुनी जा रही हैं। घरों से कूड़ा न उठने, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई न होने समेत स्वच्छता से जुड़ीं अन्य शिकायतें इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवाई जा सकती हैं। नगर निगम की यह सेवा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। शिकायत पर तुरंत समाधान किया जा रहा है। यह सेवा भी पिछले कुछ दिन से शहर की जनता से आउट ऑफ रीच चल रही थी। इसके पीछे निगम का तर्क है कि कई बार सिग्नल न होने से यह परेशानी आती है। फिलहाल महापौर के निर्देश के बाद अब यह सेवा सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रियलिटी चेक में बंद मिली थीं सेवाएं
आम जनता को पिछले काफी दिन से इनकी सुविधा नहीं मिल रही थी। जनता से इनके बंद होने की शिकायतों के बाद अमर उजाला ने चार फरवरी को इनका रियलिटी चेक किया था। इस दौरान कई हेल्पलाइन सेवाएं बंद मिली थीं। कुछेक आउट ऑफ रीच पाई गईं। आपदा प्रबंधन की टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा भी बंद मिली थी। जिला प्रशासन का तर्क था कि सीडेक में तकनीकी खराबी के चलते शिमला और सोलन की ये हेल्पलाइन सेवाएं बाधित हुई हैं। अब इन्हें फिर सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें