हिमाचल प्रदेश सरकार ने वीरवार को सचिवालय के आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया। जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन को सरकार ने हलका किया, वहीं पहले से ही भारी चल रहे तरुण श्रीधर को सरकार ने और भारी कर दिया।
दीपक सानन के पास पहले दो महकमे थे। उनमें से कृषि विभाग को वापस ले लिया। कृषि अब अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी को दे दी। अब सानन के पास केवल पशुपालन विभाग रह गया है। हालांकि विनीत चौधरी से भी सरकार ने उद्यान और आईपीएस वापस ले लिया है।
जहां उद्यान विनीत चौधरी से वापस लेकर तरुण श्रीधर को दिया हैं, वहीं पर संजय मूर्ति को आईपीएच दिया है। संजय मूर्ति से परिवहन लेकर भारत सरकार से वापस आए अतिरिक्त मुख्य सचिव अजय मित्तल को दे दिया है।
इनका भी हुआ तबादला
उधर, सरकार ने अंब के एसडीएम अशोक चौहान को संगड़ाह और संगड़ाह के एसडीएम सिद्धार्ता आचार्य को एसी टू डीसी कुल्लू के पद पर बदला गया है।