फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईजिंग हाई स्कूल ने सम्मानित किए मेधावी

Fri, 08 Aug 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीबाड़ी हॉल में वीरवार को राइजिंग हाई स्कूल जाठिया देवी ने वार्षिक समारोह आयोजित किया। इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य अल्का सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इनके अलावा सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद चिराग, हिमांशु, निखिल और साथी कलाकारों ने मेरा जूता है जापानी फिल्मी गीत पर डांस आइटम पेश किया।

वहीं, आदित्य, प्रियांश, लोकेश, अरूण और अन्य साथी कलाकारों ने जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां गीत पर डांस पेश कर खूब वाह वाही लूटी। आदित्य, विशाल, अभिषेक, भानू, पायल और ज्योतिका व साथी छात्रों ने नाटक पेश किया।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों ने एक से बढ़कर एक एकल प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। स्कूल की प्रधानाचार्य अल्का सिंह ने अंत में होनहार छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। समारोह में अभिभावकों ने भारी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें