फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विभाग ने 8,699 बच्चों को पिलाई पोलियाे ड्राॅप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस बार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो ड्राॅप्स पिलाने के अपने लक्ष्य से अधिक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला दी है।
विज्ञापन


रविवार को जिलाभर में स्थापित किए बूथों में दवा पिलाने के बाद, सोमवार को घर-घर जा कर दवा पिलाने का कार्य किया। इसके लिए तैनात किए 1400 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर ने सोमवार को 8,699 बच्चों को घर जाकर दवा पिलाकर पोलियो से सुरक्षित करने का कार्य किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि मंगलवार को भी घर-घर दवा पिलाने का क्रम जारी रहेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को दो दिन जिले के 59,353 बच्चों को दवा पिला दी है। विभाग ने 58,765 का लक्ष्य लेकर अभियान शुरू किया था। विभाग ने लक्ष्य से अधिक बच्चों को अब तक दवा पिला दी है। इस अभियान में प्रवासी मजदूरों के इस आयु वर्ग के बच्चों को भी दवाई पिलाई गई है। इससे आंकड़ा एक हजार अधिक चला गया है, जो मंगलवार को घर-घर दवा पिलाने का कार्य किए जाने से और अधिक बढ़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें