फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिल क्वींस ने कंडा जेल को सौंपा एक्वागार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने सोमवार को कंडा जेल का दौरा किया। इस दौरान क्लब ने जेल के महिला प्रकोष्ठ के लिए एक एक्वागार्ड जल शोधक सौंपा। यह पहल महिला कैदियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जल शोधक सौंपने का कार्य कंडा जेल के उप अधीक्षक अनिल कंवर की उपस्थिति में हुआ। क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया कि स्वच्छ पेयजल एक बुनियादी मानवाधिकार है। जेल जैसे बंद वातावरण में कैदियों के लिए सुरक्षित पानी सुनिश्चित करना आवश्यक है। यह उनके स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। इस पहल का लक्ष्य महिला कैदियों का समर्थन करना है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों तक पहुंचना और उनकी सहायता करना है। इसके अलावा क्लब के सदस्यों जेल में महिलाओं के लिए मासिक सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति भी की। यह आपूर्ति कांडा जेल के कर्मचारियों और कैदियों दोनों को प्रदान की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य विजयलक्ष्मी सूद, विपिन गुप्ता, सुनीता ठाकुर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें