फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, दंपती ने दो बेटों की मौत के बाद अनाथ आश्रम से ली थी गोद

Sun, 22 Jun 2025 03:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

अंब क्षेत्र के तहत पड़ते गांव में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आत्महत्या का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र के तहत पड़ते गांव में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के लगभग पांच से छह बजे के बीच युवती के कमरे का दरवाजा बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसपर शक होने पर जब उसके पिता ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि वह गले में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। युवती आईटीआई की छात्रा थी और दोपहर बाद संस्थान से लौटी थी। बताया जा रहा है कि दंपती ने अपने दो बेटों की मौत के बाद युवती को एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें