उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस ठगी मामले में 30 के करीब लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मामले की जांच में जिसका भी नाम सामने आ रहा है, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। मामले में अभी बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।