नियुक्ति, अनुबंध पर सेवाएं देने और नियमितीकरण से जुड़ा पूरा विवरण मांगा
इसमें शिक्षकों की नियुक्ति, अनुबंध पर सेवाएं देने और नियमितीकरण का पूरा विवरण शामिल करना होगा। विभाग ने उन टीजीटी का ब्योरा भी तलब किया है, जिन्होंने वरिष्ठता निर्धारण को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। यह कार्रवाई देवेंद्र कुमार एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य (सीडब्ल्यूपी संख्या 3361/2025) सहित इससे जुड़े मामलों में आए फैसले के आधार पर हो रही है। मुख्य सचिव के पत्र के बाद निदेशालय ने जिलों को रिकॉर्ड का सत्यापन कर प्रमाणित जानकारी भेजने को कहा है। जिलों से ब्योरा मिलने के बाद नियुक्ति व नियमितीकरण के रिकॉर्ड का मिलान कर हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप वरिष्ठता सूची संशोधित की जाएगी।
हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 25 को
सिरमाैर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए 25 नवंबर को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज इस्कॉन रेमेडीज काला अंब में हेल्पर के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार होगा। शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास और आयु 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते भी दिए जाएंगे।