फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी आतंकी हमले के बाद अपनों के लिए परेशान रहा हिमाचल

Mon, 19 Sep 2016 06:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद हिमाचल के हजारों सैनिक परिवार और उनके रिश्तेदार दिन भर अपनों का हाल जानने के लिए परेशान रहे। प्रदेश सरकार देर रात तक शहीदों और घायलों के बारे में सही सूचना नहीं दे पाई। प्रदेश सरकार की ओर से पहले सोशल मीडिया पर यह सूचना मिल रही थी डोगरा रेजिमेंट के हिमाचल के दो सैनिक शहीद हुए हैं।
विज्ञापन


मगर देर रात इसकी पुष्टि न होने से इसे खारिज कर दिया गया। अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि हिमाचल का कोई भी जवान शहीद नहीं हुआ है। घायलों में कितने हिमाचली हैं इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि 10 डोगरा रेजीमेंट में बड़ी संख्या में हिमाचल के जवान हैं जो जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। इस कारण उनके परिवार दिन भर परेशान रहे।

मुख्य सचिव वीसी फारका ने कहा कि राज्य सरकार के पास हिमाचल के जवान शहीद या घायल होने की आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं पहुंची है। डोगरा रेजीमेंट के शहीद जम्मू कश्मीर के बताए जा रहे हैं। हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि उनकी सूचना के अनुसार शहीद जम्मू कश्मीर के ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घायलों की शिनाख्त हो रही है। इनकी देर रात तक जानकारी नहीं पहुंच पाई है। डीजीपी संजय कुमार ने कहा कि उन्हें भी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। हो सकता है कि इसकी सूचना सीधे जिला प्रशासन के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें