फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Election: एमसी चुनाव का संभावित आरक्षण रोस्टर जारी, 20 वार्ड आरक्षित, यहां देखें सूची

Mon, 27 Mar 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए संभावित आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। इसमें 14 वार्ड महिलाओं के आरक्षित हैं। 
विज्ञापन
शिमला नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव के लिए संभावित आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। इसमें 14 वार्ड महिलाओं के आरक्षित हैं। इसके अलावा छह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें से तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। 14 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। सरकार की ओर से निर्वाचन नियमों में बदलाव के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए इस नए रोस्टर से कई निवर्तमान पार्षदों के दोबारा अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने का सपना भी टूट गया है। नए रोस्टर के अनुसार भराड़ी, समरहिल, बालूगंज, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, अपर ढली, शांति विहार, भट्ठाकुफर, सांगटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, पटयोग और कनलोग वार्ड अनारक्षित हो गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा के संगीतमय सफर को फिल्म में दिखाएंगे राजामौली और रोहित शेट्टी

बीते चुनाव में यह वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थे। इस बार इन वार्डों से पुरुष उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। इन वार्डों से कई निवर्तमान महिला पार्षद दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही थी लेकिन अब इन्हें मौका मिलेगा या नहीं, यह पार्टी पर निर्भर करेगा। इन वार्डों में दोनों ही पार्टियों के पुरुष दावेदार भी चुनाव लड़ने को तैयार बैठे हैं। इस बार वार्ड अनारक्षित होने से इन्हें चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिलने जा रहा है। वहीं बीते चुनाव में अनारक्षित रुल्दूभट्ठा, कैथू, टुटू, मज्याठ, कच्चीघाटी, टुटीकंडी, रामबाजार, लोअर बाजार, संजौली चौक, लोअर ढली, मल्याणा, पंथाघाटी, कसुम्पटी और न्यू शिमला वार्ड इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोस्टर
यह रोस्टर सोशल मीडिया पर सोमवार शाम को वायरल हो गया। रोस्टर देखने के बाद कई निवर्तमान पार्षदों के चेहरों के रंग उड़ने लगे। वहीं कई पूर्व पार्षदों को दोबारा चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिल गया है। यह सोमवार शाम से ही अपने समर्थकों से संपर्क जोड़ने में जुट गए हैं। उधर, जिला प्रशासन की ओर से सरकार के पास पहुंचा यह रोस्टर आधिकारिक तौर पर मंगलवार को जारी हो सकता है।

यह है नया संभावित रोस्टर
वार्ड             रोस्टर
भराड़ी           अनारक्षित
रुल्दूभट्ठा      महिला
कैथू             महिला
अनाडेल      अनुसूचित जाति
समरहिल      अनारक्षित
टुटू             महिला
मज्याठ        महिला
बालूगंज       अनारक्षित
कच्चीघाटी     महिला
टुटीकंडी      महिला
नाभा          अनुसूचित जाति
फागली       अनुसूचित जाति महिला
कृष्णानगर     अनुसूचित जाति महिला
रामबाजार      महिला
लोअर बाजार   महिला
जाखू           अनारक्षित
बैनमोर          अनारक्षित
इंजनघर        अनारक्षित
संजौली चौक    महिला
अपर ढली     अनारक्षित
लोअर ढली    महिला
शांति विहार   अनारक्षित
भट्ठाकुफर   अनारक्षित
सांगटी        अनारक्षित
मल्याणा      महिला
पंथाघाटी     महिला
कसुम्पटी      महिला
छोटा शिमला   अनारक्षित
विकासनगर   अनुसूचित जाति
कंगनाधार     अनारक्षित
पटयोग        अनारक्षित
न्यू शिमला     महिला
खलीनी      अनुसूचित जाति महिला
कनलोग     अनारक्षित
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें