फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्रैश लैंडिंग करते पेड़ पर फंसा ऑस्ट्रिया का पैराग्लाइडर, टीम ने सुरक्षित बचाया

Mon, 27 Mar 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

पैराग्लाइडर जिला मुख्यालय के साथ लगते ठठारना के पहाड़ों में एक पेड़ पर फंस गया था, जिसे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाया है। बिलिंग से उड़ान भरने वाले इस पैराग्लाइडर की पहचान ऑस्ट्रिया निवासी रोशमैन जेराल्ड (45) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया का पैराग्लाइडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना धर्मशाला और एसडीआरएफ की टीम ने बिलिंग से उड़ान भरने वाले एक पैराग्लाइडर को सुरक्षित बचाया है। पैराग्लाइडर जिला मुख्यालय के साथ लगते ठठारना के पहाड़ों में एक पेड़ पर फंस गया था, जिसे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाया है। बिलिंग से उड़ान भरने वाले इस पैराग्लाइडर की पहचान ऑस्ट्रिया निवासी रोशमैन जेराल्ड (45) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से ऑस्ट्रिया के रहने रोशमैन जेराल्ड ने बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से सोमवार दोपहर 12:00 बजे सोलो पायलट के रूप में उड़ान भरी थी लेकिन पैराग्लाडर उड़ता हुआ धौलाधार की पहाड़ियों को पार करते हुए धर्मशाला पहुंच गया।

विज्ञापन


पायलट पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो बैठा और उसे धर्मशाला के थाथरी में क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। घटना की सूचना धर्मशाला पुलिस को मिली तो एसडीआरफ की टीम के साथ पैराग्लाइडर की खोज शुरू की और विदेशी पैराग्लाइडर को थाथरी के ठठारना की पहाड़ियों पर एक पेड़ से सुरक्षित बचाया। बताया जा रहा है कि इस पायलट के पास लाइसेंस है। 5 अप्रैल से शुरू होने वाले प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप के लिए कई देशों के विदेशी पायलट बीड़ में मौजूद हैं और आधा दर्जन से अधिक पायलट मौसम अनुकूल होने पर सोलो उड़ानों को अंजाम दे रहे हैं। ऑस्ट्रिया का यह पायलट एक सप्ताह पूर्व ही बीड़ में पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें