अनुयायियों ने लगाए एक दूसरे पर हमले के आरोप
रामकृष्ण मिशन आश्रम शिमला में शनिवार देर रात हुए विवाद मामले में दोनों संस्थाओं के अनुयायियों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सह सचिव स्वामी रामरूपानंद ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने वर्ष 2014 में जमीन को रामकृष्ण मिशन आश्रम को गिफ्ट डीड कर दिया है। जमीन हड़पने के लिए समानांतर संगठन का गठन किया गया है। वहीं, हिमालयन ब्रह्म समाज की संयुक्त सचिव शैल पंडित ने बताया कि हिमालयन ब्रह्म समाज ने कानूनी रूप से रामकृष्ण मिशन आश्रम को इस संपत्ति को गिफ्ट डीड कर दिया है। भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की अध्यक्ष डाॅ. सुमंता नियोगी और हिमालयन ब्रह्मो समाज शिमला के ट्रस्टी एवं महासचिव विशाल शर्मा ने बताया कि तन्महिमानंद और रामरूपानंद ने परिसर में पूजा कर रहीं महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और कलश भी खंडित कर दिया।