फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़े झटके की तैयारी

Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़ा झटका लगने वाला है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जीवीके कंपनी के खिलाफ हड़ताल पर गए प्रदेश के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को बड़ा झटका लगने वाला है। नेशनल हेल्थ मिशन ने जीवीके कंपनी को दोबारा टेंडर देने की तैयारी कर ली है। फिलहाल कंपनी को एक्सटेंशन दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जीवीके कंपनी ने नेशनल हेल्थ मिशन से टेंडर हासिल कर लिया है। बीते दिनों एक सप्ताह तक कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए सेवाएं ठप कर दी थीं। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी।

कर्मचारियों ने मांग की थी कि जीवीके कंपनी को एंबुलेंस चलाने का काम न दिया जाए। फिलहाल नए टेंडर के हिसाब से कंपनी के साथ कोई करार नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन ने फिलहाल कंपनी को एक्सटेंशन देकर काम चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें