फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बदले गए 10 हजार शिक्षक, इस जिले में सबसे ज्यादा हुए तबादले

Thu, 07 Feb 2019 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बीते एक साल के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में शिक्षकों के सबसे अधिक तबादले हुए हैं। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के सवाल पर लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 जनवरी तक 10,977 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षकों के तबादले करने में कांगड़ा जिला दूसरे और शिमला जिला तीसरे नंबर पर रहा है। शिक्षा मंत्री के लिखित जवाब के मुताबिक जेबीटी और पीजीटी ही सबसे अधिक ट्रांसफर हुए हैं।

विज्ञापन

15 जनवरी 2019 तक 137 मुख्याध्यापक, 3281 पीजीटी, 240 डीपीई, 3613 जेबीटी, 1273 सीएंडवी और 2397 टीजीटी के तबादले किए गए हैं। मंडी जिला में 2172, कांगड़ा में 1700, शिमला में 1451, सिरमौर में 1244, चंबा में 1027, सोलन में 701, हमीरपुर में 757, किन्नौर में 216, ऊना में 474, कुल्लू में

546, बिलासपुर में 600 और लाहौल स्पीति जिला में 79 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग में खाली पदों को सीधी भर्ती और पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की प्रक्रिया जारी है। कुछ पदों का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उन्हें भरा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें