बायोमीट्रिक मशीन खरीद में गड़बड़झाले की जांच स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य को भेजी गई है। इसमें कांगड़ा के तत्कालीन सीएमओ को दोषी पाया गया है। सरकार अब आरोपी अधिकारी से 10 लाख रुपये की रिकवरी कर केस दर्ज कराएगी। फिलहाल आरोपी अधिकारी चार्जशीट चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा जिला के अस्पतालों में लगाई गईं बायोमीट्रिक मशीन खरीद मामले में कई गड़बड़ियां की गई थीं। एक ही फर्म से मशीनें खरीदने के बावजूद दाम में भारी अंतर पाया गया है। मशीनों की खरीद के लिए रेट कांट्रेक्ट हुआ था, बावजूद इसके उसी फर्म से महंगे दामों पर मशीनें खरीद कर भुगतान किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खरीदी गईं मशीनों में अनियमितताएं बरती गई हैं। उस समय तैनात सीएमओ को चार्जशीट किया गया है। अब विभागीय जांच पूरी हो गई है और रिकवरी की जानी है।