अदालत ने कंपनी के एमडी को भगोड़ा घोषित करने के मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की है। एमडी राकेश शर्मा पिछले लंबे समय से अंडर ग्राउंड चल रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी विदेश में कहीं छिपा है। स्पेशल कोर्ट ने एमडी राकेश शर्मा को भगोड़ा घोषित करने के लिए जरूरी दस्तावेज व नोटिस चस्पां करने के आदेश पिछली सुनवाई में पुलिस को दिए थे।
अब 20 जुलाई को हैड कांस्टेबल राकेश कुमार अदालत को बयान देंगे कि कहां-कहां पोस्टर चस्पां किए गए हैं। इसके बाद इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के एमडी को भगोड़ा घोषित किया जाएगा।