तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि पात्र विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) के लिए पात्र अभ्यर्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि पात्र विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (एलोपैथी) (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने वालों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी। बीटेक, बी फार्मेसी और एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दस जुलाई को सुबह के सत्र में 9:00 से 11:00 बजे तक और एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की सायं के सत्र में 2:00 से 4:00 बजे तक होगी।