फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंकाः टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया की निराशाजनक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का बयान आया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि रविवार को टीम इंडिया के बल्लेबाज मैदान में कुछ खास नहीं कर पाए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया की लड़खड़ाती बल्लेबाजी के कारण मैच हाथ से निकल गया। सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में हार का जिम्मा रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि हालांकि, पिच की कंडीशन भी बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं थी। 

रोहित शर्मा ने कहा कि मैच में एमएस धोनी ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर बता दिया है कि वे टीम की रीढ़ हैं। टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। ऐसे में टीम का कम स्कोर होना अच्छी बल्लेबाजी का संदेश नहीं है। 
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे सलामी बल्लेबाज हैं। ऐसे में उन्हें मिडल ऑर्डर में नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का टॉप और मिडल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। 

यदि टीम एक अच्छा स्कोर खड़ा करती तो श्रीलंका को मैच जीतना मुश्किल हो जाता। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के गेंदबाजों ने पिच के मिजाज को समझते हुए उम्दा गेंदबाजी की

धर्मशाला की पिच ने दिया बल्लेबाजों को धोखा 

गेंदबाजी के लिए सहयोगी मानी जाने वाली धर्मशाला की पिच ने एक बार फिर बल्लेबाजों को खूब सताया। रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के पहले एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम 38.2 ओवर में 112 ही रन बना पाई, जबकि श्रीलंका की टीम को भी निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए 20 ओवरों का सामना करना पड़ा।

यह पहला मौका नहीं है कि धर्मशाला की पिच पर बल्लेबाज ढेर हो गए हों। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक दिवसीय मैच में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रन पर आउट हुई थी, जबकि धर्मशाला मैदान में पहले ओडीआई मैच में टीम इंडिया 226 रन बना पाई थी। धर्मशाला मैदान में अब तक केवल एक बार ही 300 से ऊपर स्कोर गया है। यह टीम इंडिया ने ही बनाया है। 
विज्ञापन

फिर टॉस जीतने वाली टीम ने की पहले गेंदबाजी

 एक बार फिर एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी नहीं की। धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के बीच एक दिवसीय मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित किया।

इससे पहले एचपीसीए के धर्मशाला मैदान में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 27 जनवरी 2013 को हुआ था। इसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। दूसरा एक दिवसीय मैच भारत और वेस्टइंडीज का 17 अक्तूबर, 2014 को खेला गया था।

इसमें वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। तीसरा मुकाबला 16 अक्तूबर, 2016 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसमें भारत ने टॉस जीता था और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें